फुलवारी: फुलवारी शरीफ के खोजाइमली के पास एक ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर,दो लोग हुए घायल
फुलवारी शरीफ के खोजाइमली के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर जिससे बाइक पर बैठे दो व्यक्ति हुए घायल. बता दे कि बाइक सवार दोनों व्यक्ति बाइक से अनीशाबाद से दानापुर की ओर जा रहे थे तभी रास्ते मे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. वह स्थानीय लोगो की मदद से और ट्रक चालक की मदद से दोनों बाइक सवार व्यक्तियों को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती.