ग्यारसपुर तहसील के हैदरगढ़ क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 11 बजे तेज बारिश हुई। बारिश के साथ कई इलाकों में ओले भी गिरे, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं। किसानों का कहना है कि इस समय फसल तैयार अवस्था में थी, ऐसे में नुकसान की आशंका बढ़ गई है।