लोक आस्था का 4 दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत शनिवार से नहाय खाय के साथ होगी।पहले दिन छठ व्रती कद्दु भात का भोजन करके पर्व की शुरुआत करेगी।दूसरे दिन 26 अक्टूबर की शाम खरना होगा।छठ घाटों पर तैयारी शुक्रवार को अपराह्न करीब 6 बजे तक अंतिम चरण में रही।विभिन्न छठ घाटों का निर्माण व साफ सफाई में क्षेत्र के छठ पूजा समिति के सदस्यों के साथ साथ उत्साही युवा लगे रहे।