नगर में आवारा कुत्तों का झुंड दहशत फैला रहा है। सुबह और शाम सड़कों पर घूमते इन कुत्तों से लोग परेशान हैं। कई बार यह झुंड राहगीरों को घेर लेता है। लोगों की सतर्कता से अब तक बड़ी घटना नहीं हुई है। पिछले कुछ दिनों में चार से पांच छोटे बछड़े इन कुत्तों का शिकार बन चुके हैं। नगरवासियों का कहना है कि झुंड में तीन से चार कुत्ते पागल हो चुके हैं।