मीनापुर: रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मझौलिया पंचायत के विशनपुर गांव में एक निजी स्कूल की गाड़ी पलटी
रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मझौलिया पंचायत के विशुनपुर गांव में एक निजी स्कूल की गाड़ी पलट गई। ग्रामीणों ने बताया की गाड़ी स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही थी की अचानक एक साइकिल आ जाने के कारण बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी गड्ढे में जा गिरी। गाड़ी में सवार बच्चों को कोई नुकसान नहीं हुआ है, सभी बच्चे ठीक हैं।