मीनापुर: तुरकी हलुवाई टोला के महेंद्र साह के पुत्र महेश कुमार ने यूपीएससी ने परचम लहराया, यूपीएससी में 1016 रैंक प्राप्त किया है।
तुरकी हलु़वाई टोला के महेंद्र साह के पुत्र महेश कुमार ने यूपीएससी मे मीनापुर का परचम लहराया है.उसे यूपीएससी मे 1016 रैंक प्राप्त हुआ है.महेश का जीवन संघर्षो से भरा हुआ है. वह 2013 से 2018 तक नियोजित शिक्षक थे.2018 से 2023 तक शेखपुरा मे पेशकार थे.उसके बाद 2023 से अभी तक मधुबन हाइस्कूल मे बीपीएससी शिक्षक थे. महेश चार भाई व तीन बहन है. मां दुनिया छोड़ चुकी हैं