नगर के रेलवे स्टेशन को करोड़ों रुपए की लागत से अमृत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक स्वरूप में विकसित किया जा रहा है, लेकिन स्टेशन पर यात्रियों की कई मूलभूत समस्याएं अब भी जस की तस बनी हुई हैं। स्टेशन पर अधूरे कार्यों और तकनीकी खामियों के कारण यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने बताया कि स्टेशन पर गाड़ियों की जानकारी दी