सिहोरा: खितौला: नेशनल हाईवे के पास सोनी के घर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
खितौला थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 नेशनल हाईवे के किनारे एक सूने घर से चोरों ने नगदी जेवर और वाहन सहित करीब 15 लाख रुपए की चोरी कर ली। वारदात शुक्रवार देर रात 3:00 से 4:00 के बीच हुई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित मकान मालिक इरफान ईद की तैयारी के लिए परिवार के साथ गोसलपुर गए थे।