PM मोदी का MP दौरा, CM मोहन यादव ने कहा- 'स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का संकल्प होगा साकार'
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण राष्ट्र और मध्य प्रदेश स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के संकल्प को साकार करने की ओर बढ़ रहा है। डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा भी मनाया जाएगा।