फिरोज़ाबाद: 10 करोड़ की लागत से अनुसूचित जाति अभ्युदय योजनांतर्गत फ़िरोज़ाबाद में तीन नवीन छात्रावास निर्माण स्वीकृत, वर्चुअल शिलान्यास
विधायक सदर मनीष असीजा के प्रयासों से फिरोजाबाद में अनुसूचित जाति अभ्युदय (पी एम- अजय) योजनांतर्गत 10 करोड़ की लागत से अनुसूचित जाति के छात्रों हेतु तीन नवीन छात्रावास निर्माण स्वीकृत हुआ। जिसका वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम शहर के पालीवाल हाॅल में किया गया।