चेरिया बरियारपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शताब्दी मैदान मंझौल के परिसर मे मां जयमंगला योग शिविर मंझौल द्वारा कराया गया योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस् के अवसर पर शताब्दी मैदान मंझौल के परिसर में मां जयमंगला योग शिविर मंझौल के बैनर तले भाजपा चेरियाबरियारपुर दक्षिण मंडल के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व योगाभ्यास कराया गया। योग शिविर के संयोजक एवं कुशल प्रशिक्षक सुबोध कुमार सिंह उर्फ कारे सिंह ने योग शिविर का नेतृत्व किया।