पंचकूला: सूरजपुर झज्जरा नदी में पानी आने से आसपास घरों को खतरा बढ़ा, डंगा लगाने का कार्य शुरु नहीं हो पाया, लोगों के दिलों की धड़क
नगर परिषद कालका पिंजौर के अंतर्गत सूरजपुर झज्झरा नदी में अचानक पानी आ जाने से आसपास के सैकड़ों घरों को खतरा पैदा हो गया है। हालांकि विभाग ने डंगा निर्माण का कार्य शुरु नहीं किया है हालांकि डंगा निर्माण की सामग्री पहले ही नदी किनारे रखी गई है। रविवार को पिंजौर कालका और हिमाचल प्रदेश में हुई बारी बारिश के बाद झज्जरा नदी में पानी तेज बाढ़ के रूप में आ गया था।