प्रयागराज: सूबेदारगंज के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
घटना प्रयागराज के सूबेदारगंज के पास की है जहां पर ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया तथा मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है,जीआरपी पुलिस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।