कानपुर: नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में अरबों के बजट को दी गई मंजूरी, अपार्टमेंट से व्यापार करने पर देना होगा कमर्शियल टैक्स
नगर निगम कार्यकारिणी की बुधवार 12 बजे से बैठक में नगर निगम के 33.59 अरब और जलकल के 4.18 अरब के बजट को मंजूरी दे दी गई।बैठक की अध्यक्षता मेयर प्रमिला पांडेय ने की, जिसमें नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय भी मौजूद रहे। मेयर ने जानकारी देते हुए बताया कि अपार्टमेंट में अगर कोचिंग, बुटीक,या ऑफिस जैसी गतिविधियां चल रही होगी तो कमर्शियल टैक्स अब से देना होगा।