प्रतापगढ़: डंगरी निवासी वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
अंतू थाना क्षेत्र के के डंगरी निवासी राम केवल 76 वर्ष घर पर ही रहते है देर शाम को वह घर से आपकी टीवीएस मोपेड से डंगरी बाजार सामान लेने जा रहे थे।हाइवे पर जनपद मुख्यालय की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार एक बाइक सवार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।जिससे वृद्ध राम केवल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें गंभीर चोटे आ गई। अस्पताल में मौत हो गई।