भीलवाड़ा: बागूदार में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर लोहे के पाइपों से हमला, घायल का अस्पताल में इलाज जारी
पारोली थाना क्षेत्र के बागूदार में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ चार जनों ने मारपीट कर लोहे के पाइपों से हमला कर दिया।हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।