मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को राजगढ़ जिले के दौरे पर थे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार को दोपहर 12 बजे करीब एक दिव्यांग भी पहुंचा इसी दौरान भीड़ के बीच दिव्यांग को हो रही परेशानी को देख पुलिस निरीक्षक भागीरथ शाक्य ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए दिव्यांग को गोद में उठाकर पंडाल में ले जाकर कुर्सी पर बिठाया।