हाटा: अहिरौली राजा में गांव के लोगों ने सब इंस्पेक्टर को फुल मालाओं से किया स्वागत।
अहिरौली राजा में एक युवक सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित होने के वाद गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने एक सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जिसको लोगों ने खूब सराहा। गांव निवासी अनिल कुमार मदेशिया के पुत्र अभय मदेशिया का चयन सब इंस्पेक्टर पद पर हुआ और प्रशिक्षण लेने के बाद पोस्टिंग बनारस में हुआ उसके बाद पहली बार गांव पहुंचे अभय का ग्रामीणों ने स्वागत किया।