जरीडीह: जैनामोड़ में JBKSS रजवार परिवार ने जन आशीर्वाद पंचायत यात्रा के तहत केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो का किया अभिनंदन
जैनामोड़ स्थित प्रजापति धर्मशाला में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति JBKSS के जन आशीर्वाद पंचायत यात्रा के तहत बाँधडीह रजवार परिवार की एक बैठक संजय रजवार के नेतृत्व में रखी गई। बैठक के दौरान रजवार परिवार के द्वारा JBKSS के केंद्रीय अध्यक्ष सह JLKM के गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी जयराम महतो का स्वगग अभिनंदन पुष्प गुच्छ देकर किया गया।