जरीडीह: तांतरी दक्षिणी के नूतनडीह में अवैध विदेशी शराब मिनी फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड
बोकारो उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विजया जाधव के निर्देश पर बोकारो उत्पाद विभाग के निरीक्षक व सहायक आयुक्त के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद विभाग टीम ने जरीडीह थाना प्रभारी अमित कुमार राय के सहयोग से तांतरी दक्षिणी पंचायत के नूतन डीह में अवैध विदेशी शराब के मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है।