हरदोई: कलेक्ट्रेट में नवनिर्मित सभागार का जिलाधिकारी ने किया मुआयना, चुनाव से पहले काम पूर्ण करने के निर्देश
Hardoi, Hardoi | Mar 13, 2024 हरदोई के कलेक्ट्रेट में नवनिर्मित सभागार का कार्य तेजी से चल रहा है। जिसका मुआयना करने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह पहुंचे थे। जिलाधिकारी लगातार इस सभागार कक्ष का जायजा ले रहे हैं ताकि चुनाव से पहले इस सभागार कक्ष को तैयार कराया जा सके। डीएम ने नवनिर्मित सभागार का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि अवशेष कार्य जल्द पूरा कर लिया जाए।