बहराइच: बहराइच में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 310 लीटर अवैध शराब व 3,500 लीटर लहन बरामद, 13 मुकदमे दर्ज
बहराइच में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बीते दो दिन में आबकारी की टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। जिसमें 310 लीटर शराब और 3,500 लीटर लहन बरामद किया गया है।आबकारी अधिकारी सुधांशु सिंह ने बताया कि इस मामले में कुल 13 अभियोग दर्ज किए गए हैं।