आगरा: ताजमहल का बुरा हाल, दीदार ए ताज के साथ गंदगी का अंबार
Agra, Agra | Oct 25, 2025 आगरा का ताजमहल, जिसे पूरी दुनिया प्यार और खूबसूरती की निशानी के रूप में जानती है, इस समय अपनी बदहाली की वजह से सुर्खियों में है। दुनिया की इस बेशकीमती इमारत के अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल, ताजमहल परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार देखने को मिला। गंदे शू कवर यहां-वहां बिखरे पड़े हैं, जिससे स्मारक की खूबसूरती पर दाग लग रहा है।