रिवालसर: जनजीवन अस्त-व्यस्त: रिवालसर में भारी वर्षा से सड़कें अवरुद्ध, झील में समाई गाद, पानी खतरे के निशान के पार
Rewalsar, Mandi | Sep 16, 2025 बल्ह उपमंडल में पिछली रात से लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन होने से कई मुख्य सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। मंगलवार दोपहर 3 बजे जानकारी के अनुसार रिवालसर-मंडी, रिवालसर-कलखर, रिवालसर-दुर्गापुर, रिवालसर-नैना देवी मार्ग बंद हो चुके हैं। प्रशासनिक विभाग के कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद