रेहला सेंट्रल बैंक में लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने गई एक 65 वर्षीया महिला की मौत हृदय गति रुकने से हो गयी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि थाने के मुरमा कला की 65 वर्षीय मैरून बीबी पेंशन का भुगतान जारी रखने के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने गयी थी।