करकेली: ग्राम सेहरा टोला का व्यक्ति खून से लथपथ मिला, पुलिस ने अस्पताल भेजा, जांच जारी
Karkeli, Umaria | Sep 14, 2025 करकेली तहशील नोरोजाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नया गांव के सेहरा टोला निवासी पप्पू गोंड गंभीर रूप से घायल अवस्था में घर पर तड़पता मिला। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल थाने में और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।।सूत्रों के अनुसार घायल पप्पू गोंड के सिर, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर गहरी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था।