दुमका: शहर से सटे होटल राधिका पर असामाजिक तत्वों ने की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
Dumka, Dumka | Dec 1, 2025 दुमका शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र में होटल राधिका को लक्ष्य कर असामाजिक तत्वों द्वारा गोली चलाई गई। यह घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। आज सोमवार को सुबह 8 बजे के करीब गोलीबारी की घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हाथ में पिस्टल लिए कुछ लोग नजर आ रहे है और गोली की आवाज भी सुनाई पड़ रही है।