उनियारा में उपखंड स्तरीय गणतंत्र समारोह राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को आयोजित होगा। रविवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह में उपखंड क्षेत्र की 47 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। उपखंड क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान होगा।