फतेहपुर थाना क्षेत्र के डुमरी चट्टी बाजार में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान डुमरी चट्टी निवासी दिनेश ठाकुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम दिनेश घर से बाजार जा रहा था। डाडर पुल के पास सड़क पार करने के दौरान जयपुर की ओर से आ रहे एक चारपहिया वाहन ने धक्का मार दिया था.