झांसी: सिद्धेश्वर मंदिर में आचार्य हरिओम पाठक की अध्यक्षता में दुर्गा उत्सव महासमिति के नए पदाधिकारियों का चयन हुआ
Jhansi, Jhansi | Sep 9, 2025 सिद्धेश्वर मंदिर में आचार्य हरिओम पाठक की अध्यक्षता में मंगलवार को दुर्गा उत्सव महासमिति के नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें पुरुषोत्तम स्वामी को अध्यक्ष, प्रदीप जैन आदित्य को कार्यकारिणी अध्यक्ष, विनोद अवस्थी को महामंत्री और पीयूष रावत को शोभा यात्रा का मुख्य संयोजक चुना गया।