झांसी: झाँसी के संजीवनी अस्पताल में मारपीट करने वाले चार आरोपियों को नवाबाद थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Sep 9, 2025 सोमवार को संजीवनी अस्पताल में बिल भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद अस्पताल स्टाफ के साथ मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। नवाबाद थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।