सासाराम: सासाराम के होटल गोपाल डीलक्स के सामने दर्दनाक सड़क हादसा, साइकिल सवार की मौके पर हुई मौत
होटल गोपाल डीलक्स के सामने दर्दनाक सड़क हादसा, साइकिल सवार की मौके पर मौत। शनिवार की रात्रि करीब 10 बजे सासाराम के धर्मशाला रोड स्थित होटल गोपाल डीलक्स के सामने एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे एक साइकिल सवार व्यक्ति को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।