रायबरेली: तिलक नगर में घर में घुसकर आधा दर्जन दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
महिला के साथ दबंगो के द्वारा मारपीट करने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। वीडियो में आप साथ देख सकते हैं, कि आधा दर्जन दबंग एक महिला के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। दबंग व्यक्तियों को कानून का भय नहीं दिखाई पड़ रहा है। जबकि घटना कैमरे में कैद हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल मारपीट का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।