समस्तीपुर: उजियारपुर के रामनगर गांव में ननिहाल आए दो भाइयों से मारपीट, मामला दर्ज
समस्तीपुर में उजियारपुर थानाक्षेत्र के रामनगर गांव में ननिहाल आए दो सहोदर भाइयों को कतिपय लोगों ने हरवे हथियार से जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया. स्थानीय लोगों द्वारा बीच बचाव कर मामले को शांत कराया. वहीं घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया है. घायलों की पहचान सरायरंजन थानाक्षेत्र के मयारी गांव के विनय कुमार के पुत्र विकास और अंकित के रूप में हुई है