सरस्वती विहार: शकूरपुर से पंजाबी बाग़ थाना पुलिस ने 2 वाहनचोरों को किया गिरफ्तार ,चोरी के 3 दुपहिया वाहन बरामद
पंजाबी बाग़ थाना पुलिस ने शकूरपुर से 2 वाहनचोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए चोरो की पहचान राहुल उर्फ़ रोहित निवासी नांगलोई और देवेंदर निवासी शकूरपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 2 स्कूटी और एक बाइक को बरामद किया है। इनके ऊपर पहले से ही वाहनचोरी के 15 मामले दर्ज़ है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने तीन मामलो को सुलझाने का दावा किया है।