पलेरा: स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में टीबी, फाइलेरिया और पोलियो के जागरूकता अभियान को लेकर बैठक हुई आयोजित
पलेरा स्वास्थ्य केंद्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और एएनएम की विकासखंड चिकित्सा अधिकारी महेंद्र पटेल के द्वारा एक बैठक ली गई। जिसमें टीबी व अन्य बीमारियों के बारे में जागरूकता अभियान को लेकर चर्चा की गई। बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि घर-घर जाकर फाइलेरिया, पोलियो व टीबी जैसी बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करें।