औरैया: मंगलवार से जालौन रोड पर स्थित यमुना पुल को सभी वाहनों के लिए कर दिया जाएगा बंद, काम होगा प्रारंभ <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
सोमवार की दोपहर तीन बजे टीम द्वारा बंद हो रहे पुल के बारे में जानकारी हासिल की तो लोगों ने बताया कि इससे काफी परेशानी होगी। बिलराया-पनवाड़ी मार्ग पर दो जिलों को जोड़ने वाले यमुना नदी पुल की मरम्मत का काम मंगलवार से शुरू होगा। गत 12 जुलाई को देवकली मंदिर के पास स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक कर जालौन-औरैया जिले के डीएम-एसपी ने यह निर्णय लिया था।