सिराथू: कोखराज इलाके में डिवाइडर से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रिश्तेदार को भेजा गया स्वरूप रानी अस्पताल इलाहाबाद
कोखराज इलाका के साईं का पूरा गांव के रहने वाले बुधराम अपने बेटे अरविंद और साले के बेटे सोनू के साथ एक मोटरसाइकिल से भरवारी इलाज करने जा रहे थे। रास्ते में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई और उनके बेटे अरविंद की भी मौत हो गई जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हुआ है।जिला अस्पताल ने सोनू को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया है।पुलिस कार्रवाई में जुटी है।