बांसवाड़ा: बडगांव में MBC, OBC एवं EWS वर्ग की जातियों की महापंचायत आयोजित, TSP में आरक्षण की मांग
बांसवाड़ा उदयपुर मुख्य मार्ग के बड़गांव संत अमरा भगत की धुनी, परिसर गांव बडगांव मे मंगलवार दोपहर 12 बजे ,OBC एवं सामान्य के EWS वर्ग की जातियों की एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। और अपने अधिकारों को लेकर एकजुटता का परिचय दिया। सभी ने एकजुट होकर आरक्षण की मांग की गईं।