बांसवाड़ा: चिड़ियावासा कस्बे में प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर निकाली रैली
चिड़ियावासा कस्बे मे सोमवार सुबह 9 बजे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य प्रज्ञान पब्लिक स्कुल के बच्चों ने कस्बे मे बांसवाड़ा - उदयपुर मुख्य मार्ग पर रैली निकाली। साथ ही बच्चों द्वारा विचित्र वेशभूषा धारण कर सबका मन मोह लिया गया। विद्यालय परिसर में नन्हें बच्चो द्वारा साहित्यिक- सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।इस दौरान गांव के गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे।