मुकुंदगढ़ में शनिवार को पचलंगिया हवेली में पचलंगिया परिवार द्वारा स्व. संतोष देवी एवं स्व. ओमप्रकाश पचलंगिया की पुण्य स्मृति में निर्मित शीतल जल प्याऊ का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम शैलेन्द्र नाथ (अघोरी बाबा) के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ, जबकि पूर्व चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।