गोरखपुर: आर्यनगर के रहने वाले संजय गुप्ता ने प्रेस वार्ता में अदालत अमीन के सह पर अवैध तरीके से जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप
संजय गुप्ता ने गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेसक्लब में दोपहर 2 बजे प्रेसवार्ता के दौरान आरोप लगाते हुए बताया कि अदालत अमीन की सह पर उनकी आराजी नंबर 142 रकबा 1500 वर्ग फीट की जमीन को धीरज वर्मा पुत्र स्व: शंकर जी वर्मा के द्वारा फर्जी तरीके से कब्जाया जा रहा है।कोर्ट द्वारा जिस जमीन को खाली करने का आदेश हुआ है,यह लोग उसके साथ दूसरी जमीन पर भी कब्जा दखल कर रहे हैं।