लाडपुरा: कोटा में पति ने पत्नी का चाकू से काटा कान, जूस पिलाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर कान काटा, खुद थाने भी पहुंचा
Ladpura, Kota | Nov 19, 2025 कोटा में एक पति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी का कान काट दिया। उसके पति ने उसे जूस पीने के बहाने बाहर बुलाया और फिर मारपीट शुरू कर दी। उसने उसे झाड़ियों में धक्का देकर गिरा दिया, फिर चाकू से उसका एक कान काट दिया। घटना के बाद आरोपी पति खुद ही महावीर नगर थाने में पहुंचा, जहां पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उस पर प्लॉट खरीदने के लिए दबाव बनाती है।