उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा ने बुधवार को विशिष्ट दत्तक ग्रहण एजेंसी सृजन फांउडेशन, सामाजिक समस्या निवारण एवं कल्याण संस्थान हुरहूरू, नशा मुक्ति केन्द्र हुरहुरू, शक्ति सदन एवं सम्प्रेक्षण गृह हजारीबाग का औचक निरीक्षण किया।