अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनपुर घाटी के पास कोहरे का कहर देखने को मिला है। जमुई की तरफ जा रही ट्रक कोहरे के कारण दिखाई न पड़ने से रोड के किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। घटना में ट्रक चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घटना में घायल चालक का इलाज अहरौरा सीएचसी में कराया जा रहा है।