नगड़ी: ।नगड़ी के कुम्हारटोली में श्रीराम-जानकी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली कलश यात्रा
Nagri, Ranchi | Jan 20, 2024 नगड़ी के कुम्हारटोली में नवनिर्मित श्रीराम-जानकी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कलश यात्रा को सांसद संजय सेठ, जिला परिषद सदस्य पूनम देवी, समाजसेवी बजरंग महतो, कुशवाहा विजय मेहता और सीमा शर्मा ने संयुक्त रूप से भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया।कलश यात्रा स्वर्णरेखा नदी की उद्गमस्थली रानीचुआं पहुंची। वहां से कलश में जल लाकर मंदिर में भगवान का जलाभिषेक किया गया।