पूरनपुर: ध्रुव कॉलोनी में शारदा नदी कटान से परेशान ग्रामीणों ने गांव को बचाने की मांग को लेकर धरना दिया
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव खिरकिया बरगदिया की ध्रुव कॉलोनी शारदा नदी कटान से गंभीर संकट में है। नदी का कटान लगातार बढ़ते हुए कॉलोनी के नजदीक पहुंच गया है, जिससे घर खतरे में आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन को समस्या बताई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी उपेक्षा से आक्रोशित होकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए।