गुलाना: केसीसी धोखाधड़ी मामले में बैंक मैनेजर और कर्मचारी की 70 लाख की संपत्ति जब्त, अकोदिया थाना पुलिस ने की कार्रवाई
अकोदिया थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी एसबीआई बैंक शाखा मोहम्मदखेडा में बैंक शाखा मैनेजर आशीष आर्य व कर्मचारी राहुल बैरागी की 70 लाखों रुपए की संपत्ति जब्त व फ्रिज की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जप्त एवं फ्रीज संपत्ति का निराकरण न्यायालय के निर्णय अनुसार किया जाएगा।