रामानुजगंज: फेंसिंग उखाड़कर 70 किलो तार ले गया चोर, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
रामानुजगंज बुधवार त्रिकुंडा थाना अंतर्गत चौकी डिंडो पुलिस ने फेंसिंग तार चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 मार्च 2026 को जलवाही वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक पी-835 में लगे फेंसिंग तार और पोल को तोड़कर करीब 70 किलो तार चोरी कर लिया गया था, जिसकी कीमत लगभग 6 हजार रुपये आंकी गई है।