कटिहार: ₹25,000 का इनामी अपराधी गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने समाहरणालय में प्रेस वार्ता की
सोमवार की दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने प्रेस वार्ता कर इनामी अपराधी के गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को कुरसेला थाना क्षेत्र में खेत में काम कर रहे जुलो यादव की हत्या गोली मारकर की गई थी। मृतक के परिजनों के द्वारा थाना में मामला दर्ज कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए। एक जांच टीम का गठन किया गया।